पंजाब की सड़कों पर सफर और महंगा

By: Feb 16th, 2018 12:02 am

नेशनल हाई-वे पर लगेंगे आठ नए टोल प्लाजा

चंडीगढ़ — पंजाब की सड़कों पर चलना अब वाहन चालकों के लिए और ज्यादा महंगा होने जा रहा है। राज्य से गुजरते नेशनल हाई-वे पर आठ जगह और टोल प्लाजा लगने जा रहे हैं। अभी राज्य में 34 टोल प्लाजा हैं। इनमें से 12 नेशनल हाई-वे पर और 22 स्टेट हाई-वे पर हैं। आठ और टोल प्लाजा बनने के बाद इनकी संख्या 42 हो जाएगी। नए बनाए जाने वाले टोल प्लाजा के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है, जबकि अन्य पर सर्वे किया जा रहा है। टोल टैक्स देने के अलावा लोगों को टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों में भी काफी देर तक खड़े रहकर परेशान होना पड़ रहा है, जिससे उनका समय बर्बाद होता है। अब उन्हें इसमें भी ज्यादा समय लगेगा।  दिसंबर तक संबंधित आठ टोल प्लाजा बना दिया जाएंगे। जनवरी, 2019 से इन संबंधित टोल प्लाजा पर टैक्स लेने का काम शुरू हो जाएगा। स्टेट हाई-वे पर बने टोल प्लाजा को राज्य सरकार कुछ अन्य सुविधाओं को तहत हाईटेक बने जा रही है। इनमें फ्री एंबुलेंस समेत अन्य फर्स्ट ऐड वाली सुविधाएं शामिल हैं, जबकि नेशनल हाई-वे के लिए केंद्र सरकार को राज्य सरकार हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से विशेष मुलाकात कर आग्रह किया था कि सड़क हादसों के दौरान जख्मी हुए लोगों देर से पहुंचने के कारण मौतों की संख्या बढ़ रही है। इसी कारण फर्स्ट ऐड जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जाना चाहिए। जिन स्थानों पर टोल प्लाजा शुरू किया जाना है, उनमें लुधियाना से मोगा, मोगा से तलवंडी साबो, बठिंडा से संगरूर शामिल हैं। तरनतारन में काफी लंबाई तक बनने वाली सड़क पर टोल प्लाजा लगाया जाएगा। इसी तरह से राजपुरा के अलावा पटियाला से संगरूर शामिल है। इसी रोड पर अन्य दो टोल प्लाजा शुरू होंगे। एनएच पर लगे टोल से 50 से 60 हजार रोजाना वाहन निकलते हैं। छोटे टोल प्लाजा से 5 हजार से 20 हजार तक वाहन निकलते हैं। सभी वाहनों पर टोल नहीं लगता। ऐसे में गाडि़यां ज्यादा होती हैं, लेकिन टोल वाली गाडिय़ों की संख्या कम होती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App