पर्यटन क्षेत्र में विकसित होगा माधोगढ़ किला

By: Feb 20th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़— हरियाणा के पर्यटन मंत्री  राम बिलास शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला का माधोगढ़ किला पर्यटन के क्षेत्र में जल्द ही विश्व मानचित्र पर उभरेगा। यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। शर्मा सोमवार को महेंद्रगढ़ के माधोगढ़ मेन सड़क से किले तक बनाई जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। यह सड़क 1900 मीटर लंबी व 18 फुट चौड़ी होगी। इसके निर्माण पर तीन करोड़ 54 लाख खर्च होंगे और सड़क छह माह में बनकर पूरी होगी। माधोगढ़ को पर्यटन के तौर पर विकसित किया जाएगा तथा यहां विदेशी सैलानी घूमने आएंगे, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App