बनारसी साडि़यों की दीवानी थीं श्री…

By: Feb 27th, 2018 12:05 am

बालीवुड जगह की बहुत ही सुंदर अभिनेत्री श्रीदेवी की दुबई में मौत हो गई और वहीं उन्होंने अपनी अंतिम सांसें लीं। श्रीदेवी की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उन्हें अकसर ही बनारसी साडि़यों में देखा जाता था। कहा जाता है कि उनका और बनारसी साडि़यों का बहुत गहरा नाता है वह अकसर ही बनारसी साडि़यों में देखी जाती थी। श्रीदेवी कई बार परंपरागत लाल साडी में देखी जा चुकी थी। विशेष त्यौहार और महत्त्वपूर्ण पार्टियों में श्रीदेवी को बनारसी साड़ी में ही देखा जाता था। श्रीदेवी को फिल्मों में भी बनारसी साड़ी में देखा जा चुका है। बनारसी साड़ी को लेकर श्रीदेवी में एक अलग ही तरह की दीवानगी देखी जाती थी। एक बार इंटरव्यू के दौरान जीआई विशेषज्ञ डाक्टर रजनी कांत ने बताया भी था कि एक समय था जब मशहूर फिल्मों में श्रीदेवी को बनारसी साड़ी में देख कर, मांग बढ़ती थी और हथकरघा बुनकरों को खूब आर्डर मिलता था। श्रीदेवी के निधन से कई बुनकर और व्यापारी भी अपनी आंखों को नम कर चुके है क्योंकि यह उनके लिए भी आहत भरा रहा है। बनारसी साडि़यों का फैशन श्रीदेवी की वजह से ही सुर्खियों में रहा था। अब भी हम कई अभिनेत्रियों को बनारसी साडि़यों में देखते है जैसे विद्या बालन, करीना कपूर, एश्वर्या राय, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, रेखा और अनुष्का शर्मा सभी। श्रीदेवी की साडि़यों के ठेके कई बुनकरों को दिए जाते थे, क्योंकि वह कुछ ज्यादा ही बनारसी पहनती थी।

संजय कपूर पर भड़के श्रीदेवी के फैंस

बालीवुड से जुड़ी हस्तियां अनिल कपूर के घर जाकर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। संजय कपूर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। जिस पर उन्होंने लिखा कि शादी हैंगओवर। शेयर की गई तस्वीर में संजय कपूर ने ऑरेंज कलर का कुर्ता पहन रखा हुआ है। संजय कपूर की इस फोटो पर श्रीदेवी के फैंस भड़क उठे। एक यूजर ने लिखा कि लगता है आपमें भावनाएं नहीं हैं। टाइम देखो पोस्ट का।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App