महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

By: Feb 18th, 2018 12:05 am

आनी – विकास खंड की पंचायत कराड़ के गांव कोठी के महिला मंडल फरूटी ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए फरूटी, कोठी, बखांडा, डीडी नाली तथा सिसरी आदि गांवों में एक जागरूकता रैली निकाली। महिला मंडल की प्रधान शर्मिष्ठा ठाकुर की अध्यक्षता में निकाली। इस जागरूकता रैली में महिलाओं ने समाज में पनपी नशे व जुए जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए गांव-गांव में जागरूकता फैलाई। महिलाओं ने पवित्र पर्व शिवरात्रि के मौके पर भी पुरुषों को शराब के सेवन से दूर रखा। महिला मंडल ने इस बारे में एक शिकायत पत्र एसडीएम आनी और डीएसपी आनी को भी सौंपा है, जिसमें उन्होंंने मांग की है कि गांव में  कुछ तथाकथित  लोगों द्वारा निकाली जा रही अवैध शराब पर पाबंदी लगाई जाए। इस अभियान में स्थानीय पंचायत की प्रधान वंती देवी के अलावा महिला मंडल प्रधान शर्मिष्ठा ठाकुर, सदस्य नीना, ममता, तारा, नायक, शेतु देवी व आशा सहित अन्य कई महिलाएं मौजूद रहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App