मैचिंग नेकलेस का झंझट खत्म करेगा पेंडेंट

By: Feb 10th, 2018 12:05 am

महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद होता है शॉपिंग करना। ऐसे में जो भी चीजें अपने लिए खरीदती हैं उसके साथ उन्हें हर चीज मैचिंग में चाहिए होती है। जी हां, जैसे साड़ी होगी वैसी ही सैंडल भी चाहिए और वैसा ही नेकलेस भी चाहिए होता है। ऐसा ही कुछ रहता है महिलाओं का जिसके चलते वे कई बार सभी को परेशान कर देती हैं। ढेर से नेकलेस हो जाते हैं और साड़ी खराब होने के बाद उनका कोई कमा भी नहीं होता। इसी को देखते हुए महिलाओं के लिए एक ऐसा नेकलेस आया है जिसे उन्हें  बस पहनना है। जी हां, यानी इस बात की टेंशन खत्म कि कौन सा नेकलेस कौन सी ड्रेस पर सूट करेगा। तो हम आपको बता दे कि मार्केट में अब डिजिटल नेकलेस आ चुका है। जिसकी खासियत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह नेकलेस आपके स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट होता है। इस नेकलेस पर एक र्स्क्रीन बनी हुई है जिसे कई तरह की तस्वीरें शो हो सकती हैं। ये आपकी हर ड्रेस के साथ मैच कर सकती हैं जिसे आप पहनकर जल्दी बोर भी नहीं होंगी और हर ड्रेस का एक अलग पेंडेंट भी होगा। जानकारी के लिए बता दें कि इसे आस्ट्रिया की एक कंपनी ने बनाया है। इस नेकलेस की कीमत 244 यूरो यानी लगभग 19 हजार रुपए है। इसे बनाने वाले का कहना है कि लोग हर नेकलेस को नहीं खरीद सकते, जिससे उनकी पर्सनेलिटी मैचिंग लगे। इसी को देखते हुए यह नेकलेस बना है जो 1.63 इंच की एचडी स्क्रीन के साथ 320 इनटू 320 पिक्सल्स रेजोल्यूशन भी देता है। इसमें एक बैटरी भी है जो एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चलेगी। साथ ही आप इसमें अपनी फोटो भी फिट कर सकते हैं। इसकी बिक्री सितंबर से शुरू की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App