शाट में 26 से सुनाएंगे देव भारथा

By: Feb 22nd, 2018 12:05 am

भुंतर —जिला कुल्लू के शाट में स्थित देवता गौतम ऋ षि के कपाट 26 फरवरी को करीब दो माह के बाद खुलेंगे। देवता के कपाट खुलने के साथ यहां पर फागली उत्सव का आगाज होगा। दो दिनों तक चलने वाले इस मेले में हारियान देवता का आशिर्वाद लेने के लिए यहां पर जुटेंगे तो कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण देवता द्वारा गुर के माध्यम से सुनाई जाने वाली देव भारथा रहेगी। इसमें देवता घाटी के लिए पूरा साल कैसा रहेगा इसकी भविष्यवाणी करेंगे और साथ ही देव प्रवास का हाल भी बताया जाएगा। कारकूनों से मिली जानकारी के अनुसार देवता के रथ को देवालय से निकालने के साथ कार्यक्रम शुरू होगा जो दो दिनों तक चलता रहेगा। मेले के दूसरे दिन देव गतिविधियों के अलावा कुल्लूवी नाटी भी हारियान डालेंगे। जानकारी के अनुसार शिल्हा के देवलू और कलाकार इस बार बतौर मेहमान शरीक करेंगे और कुल्लूवी नाटी डालेंगे। देवता के कारदार जगरनाथ नेगी और अन्य कारकूनों ने बताया कि हर साल देवता माघ सक्रांति को स्वर्ग प्रवास को निकलते हैं और इसके बाद देवता का कपाट बंद रहता है।  उन्होंने बताया कि इसके बाद कपाट फागली उत्सव पर ही निकलता है। उन्होंने बताया कि देव नियमों का इस उत्सव में इस बार भी निर्वहन किया जाएगा और देव भारथा के लिए घाटी के लोग यहां पर उमड़ेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App