सुंदरनगर के आशीष ने झटका कांसा

By: Feb 18th, 2018 12:05 am

सुंदरनगर— इंडोनेशिया के जकार्ता में हुई 18वीं एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की झोली में मुक्केबाजों ने दस मेडल डाले, जिनमें पांच स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में हिमाचल के आशीष चौधरी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। वर्तमान में आशीष तहसील कल्याण अधिकारी के पद पर सेवारत हैं। प्रतियोगिता में देश के दस खिलाडि़यों, जिनमें सात पुरुष व तीन महिलाएं शामिल थीं, ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App