अरुण महाजन पोलैंड में दिखाएंगे हुनर

By: Mar 15th, 2018 12:10 am

जवाली के शटलर इंटरनेशनल मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए सिलेक्ट

जवाली— विशाखापट्टनम में हुई नेशनल मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले जवाली के अरुण महाजन  अब पोलैंड में इंटरनेशनल मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप में हुनर दिखाएंगे। भारत गैस एजेंसी के प्रबंधक अरुण महाजन ने नेशनल लेवल पर रजत पदक हासिल किया है। साथ ही भारत में दूसरा रैंक भी प्राप्त किया। अरुण महाजन अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे। उनके अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने से इलाका में खुशी की लहर है। अरुण महाजन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करना उनका मुख्य ध्येय रहेगा, जिसके लिए मेहनत की जा रही है। अरुण महाजन ने कहा कि वह प्रतिदिन कड़ी मेहनत करते हैं और उसी का प्रतिफल है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। चंडीगढ़ में पहुंचने पर अरुण महाजन को एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय व सचिव विजय द्वारा सम्मानित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App