आज से बारिश..ओले और फाहे

By: Mar 21st, 2018 12:05 am

 चंबा  —पहाड़ी जिला चंबा के  विभिन्न क्षेत्रों में अगले दो दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 21 और 22 मार्च को चंबा में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस बीच पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। पिछले चार दिन से खिल रही प्रचंड धूप के बाद तापमान में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। इससे दिन में लोगों के गर्मी के कारण पसीने छूटे रहे हैं। वहीं लोग धूप सेंकने के बजाय छाया का सहारा लेने लग पड़े हैं। बाजारों में भी आने-जाने वाले लोगों का रुझान ठंडी चीजों की ओर बढ़ गया है। बाजारों में विभिन्न तरह के ठंडे पेय पदार्थों की एकाएक डिमांड भी बढ़ गई है।  अमूमन सर्दियों से ठप पड़ा ठंडे वालों का कारोबार अब चल निकलने लगा  है। वहीं तापमान में उछाल आते ही लोगों ने अब गर्म कपड़े छोड़ दिए हैं। दिन के समय गर्मी पड़ने से पंखों की जरूरत भी पड़ने लगी है। पर इस सबके बीच अभी थोडा़ रुकिए एकदम से गर्म कपड़ों को न छोड़ दें। बुधवार से जिला का मौसम करवट बदलेगा और दो दिन तक बारिश, ओलों के साथ-साथ मौसम विभाग ने बर्फबारी की संभावना जताई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App