गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों से पहले विवादों में फंसा भारत

By: Mar 23rd, 2018 12:08 am

21 नाम काटने पर संघ-खेल मंत्रालय में घमासान

नई दिल्ली— भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल के साथ जुड़े सपोर्ट स्टाफ और कोचों में 21 नाम काटने के केंद्रीय खेल मंत्रालय के फैसले पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा है कि इसका नुकसान आईओए को नहीं, बल्कि देश को उठाना पड़ेगा। आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चार अप्रैल से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए गुरुवार को यहां खिलाड़ी विदाई समारोह आयोजित किया गया था। विदाई समारोह के समाप्त होने तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन समारोह के तुरंत बाद आईओए अध्यक्ष बत्रा ने मंत्रालय पर आरोप लगाया कि 21 स्टाफ का नाम काटने वाले ऐसे लोग हैं, जिनका खेलों से कोई लेना-देना नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App