जिला भर में नारी शक्ति को शत-शत नमन

By: Mar 9th, 2018 12:05 am

अधिकार बताए

पालमपुर – महिलाओं के प्रेम, त्याग, आत्मविश्वास और समाज के प्रति उनके बलिदान के लिए उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का दिन आठ मार्च को इंटरनेशनल वूमन डे के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। महिला दिवस पर नेताजी सुभाष कालेज की छात्राओं ने राजपुर, टांडा और पंचरुखी गांव में जाकर महिला दिवस मनाया और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।  नर्सिंग कालेज के चेयरमैन बीसी सूद एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विशारद सूद ने भी सभी महिलाओं को इस दिवस की शुभकामनाएं दीं।

डेईं में जगाया अलख

धीरा – बाल विकास परियोजना योजना विभाग भेडू महादेव के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का खंड स्तरीय आयोजन ग्राम पंचायत डेईं के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र थरकेड़ में किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम धीरा संजय कुमार ने बतौर मुख्यातिथ शिरकत की। कार्यक्रम में महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

महिलाओं को सम्मान

राजा का तालाब – ग्राम पंचायत मैरा में गुरुवार को महिला दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जवाली यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन सिंह, कांगड़ा-चंबा यूथ कांग्रेस सचिव दीपक, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार व राकेश ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर यूथ कांग्रेस ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं सलोचना देवी, ललिता, किरण, स्वर्णा, कमला, रोशनी, सुनिता व दर्शना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

आलमपुर में महिला दिवस पर कार्यक्रम

लंबागांव, जयसिंहपुर – विकास खंड लंबागांव की ग्राम पंचायत आलमपुर के भवन में गुरुवार को सामाजिक न्याय एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बाल विकास अधिकारी संजय डोगरा ने महिलाओं को दहेज, कन्या भ्रूण हत्या व घरेलू हिंसा के कानूनों के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम में नजदीक के महिला मंडलों स्थानीय जनता पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हैल्थ वर्कर्ज आदि ने हिस्सा लिया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

पालमपुर में महिला दिवस की धूम

पालमपुर – अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार संगठनात्मक जिला पालमपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला पालमपुर की महासचिव व प्रभारी संतोष शर्मा ने की।  उन्होंने बताया कि सेनेटरी नैपकिन महिलाओं की मुख्य जरूरत है। साथ ही बच्चों  को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर जिला महिला पालमपुर अध्यक्ष निशा शर्मा, महासचिव चंद्रा कुमारी, सचिव भावना, ब्लॉक अध्यक्ष शारदा, पंचायत प्रधान कमलेश, दया देवी व माया देवी शामिल हुए।

महिलाएं अपने हकों के प्रति रहें सजग

पालमपुर – महिलाओं को अपने हकों के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए तथा किसी भी तरह से अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए। ये शब्द पालमपुर कोर्ट कांप्लेक्स में महिला दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्योत्सना सुमंत डढवाल ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहे।  उन्होंने कहा कि महिलाओं को कई प्रकार के कानूनी अधिकार प्राप्त हैं, जिसके लिए उनकी जानकारी होना भी जरूरी है, ताकि वे उनका उपयोग कर सकें। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पालमपुर अमित मंडयाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अधिवक्ता अरविंद शर्मा व रजनी कटोच ने भी इस जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान जगमेल चंद कटोच, सुबीर चंद कटोच, अरविंद शर्मा, मुनीष कटोच, रजनी कटोच, अधिवक्ता तथा दिनेश शर्मा उपस्थित थे।

अरला में रास्ते-नालियां की चकाचक

पालमपुर – रामनगर कालोनी में महिला मंडल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत रामनगर कालोनी पंचायत अरला वार्ड नंबर एक में रास्ते और नालियों की साफ- सफाई की गई । इस अवसर पर सभी कलोनीवासियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। यह सफाई अभियान महिला मंडल प्रधान मनोरमा देवी की अगवाई में आयोजित किया गया। इसमें माया भंगालिया, रत्नी देवी, रुकमणि देवी, ठाकरी देवी, संतोष, अंबिका, कर्म देई, कुमारो देवी, रमा, रूप गुप्ता, नीलम गुप्ता व निर्मल गुलेरिया उपस्थित रहीं।

धर्मशाला कालेज में महिला दिवस की धूम

धर्मशाला – राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बीना सी नायर ने की। इस दौरान प्रेम रावत फाउंडेशन (राज विद्यालय केंद्र दिल्ली) के तत्त्वावधान से प्रेम रावत द्वारा दिए गए संदेश शांति पर लघु फिल्म छात्र-छात्राआें को दिखाई गई। इसके अलावा शिक्षा के द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में चारों सदनों के दो-दो प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रो. सचिन, प्रो. अनूप व प्रो. अतुल सहित अन्य अध्यापक व स्टाफ मौजूद रहे।

पंचरुखी में मनाया महिला दिवस

पंचरुखी – बाल विकास परियोजना पंचरुखी के सौजन्य से गुरुवार को अंबेडकर भवन पंचरुखी में महिला दिवस मनाया गया। इसमें समिति सदस्य बबली देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर सीडीपीओ राज कुमारी, समिति सदस्य अनुराधा, पूर्व प्रधान बीना देवी व जीएस कलसी सहित आंगनबाड़ी कायर्कर्ता सहायिका व अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी

के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

डीसी ने नवाजी आश्रम गरली की बच्चियां

गरली – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिका आश्रम गरली में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिलाधीश कांगड़ा संदीप कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम में जिलाधीश संदीप कुमार ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीएम धनवीर

ठाकुर व महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह ने मुख्यातिथि को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार ने आश्रम की बच्चियों को पारितोषिक भी वितरित किए।

बनूरी खास में महिला दिवस पर कार्यक्रम

पालमपुर – ग्राम पंचायत बनूरी खास में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग पंचरुखी द्वारा  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग पंचरुखी के सहायक अभियंता पंकज व्यास ने की। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि अजय शर्मा ने महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। इस मौके पर महिला विकास संस्था से सिम्मी कटोच ने स्वच्छता में महिलाओं के योगदान व दूषित जल से होने वाली जल जनित रोगों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में रजनी नाग, सुभाष चंद, शिवा, पूनम, कमला देवी, सुनीता देवी, बबिता, शिखा, शीतल, आकांक्षा, रमेश, सपना, मोनिका, अशोक कुमार व बिहारी लाल उपस्थित रहे।

होनहार बेटियों के परिजन किए सम्मानित

फतेहपुर – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग खंड फतेहपुर द्वारा रड़ोह में अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम फतेहपुर बलबान चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर बरोट स्थित सैंट रुद्राक्ष कान्वेंट स्कूल व आंगनबाड़ी महिला कर्मियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम दौरान मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही हैं। महिलाओं के आत्मनिर्भर होने के कारण ही आज देश के साथ हर प्रदेश का सर्वांगीण विकास होना संभव हो रहा है। इस मौके पर मुख्यातिथि द्वारा क्षेत्र की होनहार बेटियों प्रीति पठानिया, मोनिका पठानिया, कंगन शर्मा व प्रतिभा पराशर के परिजनों को उच्च शिक्षा देने पर सम्मानित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App