ट्रेड वार में भारत बन सकता है टार्गेट

By: Mar 18th, 2018 12:02 am

नई दिल्ली— मॉर्गन स्टेनली के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट रुचिर शर्मा ने कहा कि भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर नोटबंदी, जीएसटी का असर पड़ा है। उन्होंने हद से ज्यादा रेगुलेटरी दखल को बिजनेस का सबसे बड़ा रोड़ा बताया। रुचिर शर्मा ने कहा कि अमरीका द्वारा शुरू किए गए ट्रेड वॉर में भारत को नुकसान हो सकता है। अमरीका के निशाने पर पांच देश हैं, जिनमें चीन, भारत, थाईलैंड, अर्जेंटीना और ब्राजील शामिल हैं। ग्लोबल मंदी आने पर ट्रेड वार का खतरा है। ट्रेड वार में भारत टार्गेट बन सकता है। ट्रंप की नीतियों से भारत, चीन पर ज्यादा असर होगा। रुचिर ने देश छोड़ रहे करोड़पतियों की संख्या पर भी चिंता जताई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App