ठंबा मर्डर केस… चार दिन रिमांड पर भेजा आरोपी

By: Mar 18th, 2018 12:05 am

 

 धर्मशाला —जिला कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र के ठंबा के जंगलों में अधेड़ महिला साहनी देवी को मौत के घाट उतारने के आरोपी कृष्ण को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। शनिवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी को 20 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को ठारू के जंगलों से गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने गुनाह को भी कबूल कर लिया था। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद आरोपी को 20 मार्च तक चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। साहनी देवी मौत मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी प्राप्त हो गई है। एसपी कांगड़ा ने बताया कि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला के साथ यौन हमले की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किए गए हत्या के मामले के साथ दुष्कर्म करने की धारा को भी जोड़ा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App