पनोह में दो भाइयों से पकड़ी  337 ग्राम चरस

By: Mar 20th, 2018 12:05 am

 घुमारवीं —घुमारवीं पुलिस ने रविवार रात को पनोह के समीप 337 ग्राम चरस सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में बकरोआ पंचायत के बागठेडू गांव के लखवीर (31) व सुखदेव (27) शामिल हैं। दोनों युवक रिश्ते में भाई-भाई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नशे के कारोबार के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत तीन दिनों के भीतर पुलिस के हाथ दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। इससे पहले पुलिस ने जीजा-साला को सवा किलो चरस सहित गिरफ्तार किया था।  जानकारी के मुताबिक रविवार रात को पुलिस ने एसएचओ शेर सिंह की अगवाई में पनोह के समीप नाका लगा रखा था। इस दौरान रात के करीब पौने एक बजे डैहर की ओर से एक मारुति कार आई। पुलिस ने जब इसे तलाशी के लिए रोका, तो तलाशी के दौरान कार से 337 ग्राम चरस बरामद की, जिसे पकड़े गए युवकों ने कार के डैस बोर्ड में छिपा रखा था। पुलिस ने रिश्ते में भाई लगने वाले दोनों युवकों को चरस सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नाके के दौरान थाना प्रभारी शेर सिंह, मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, आरक्षी कुलदीप कुमार व चालक अजीत कुमार मौजूद थे।  विदित रहे कि घुमारवीं पुलिस ने इससे पहले करीब तीन दिन पहले नाके के दौरान जीजा-साला को पांच किलो इकत्तीस ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। जो कि अभी तक पुलिस रिमांड पर हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App