प्याज के गिरे दाम

By: Mar 17th, 2018 12:04 am

नई दिल्ली— देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव में प्याज की कीमतों में गिरावट आई है। वहां प्याज 400 रुपए से 800 रुपए क्विंटल बिक रहा है, यानी किसानों को प्रति किलो प्याज के बदले मुश्किल से चार से आठ रुपए तक हासिल हो पा रहे हैं। महाराष्ट्र की ज्यादातर मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 500 रुपए या इसके भी नीचे का स्तर छू चुका है। वहीं जलगांव और अहमदनगर में प्याज का न्यूनतम भाव 300 रुपए तक लुढ़क गया है। दरअसल भारी मात्रा में प्याज की आवक हो रही है। ऐसे में कीमतों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि प्याज एक्सपोर्ट पर सरकार की ओर से रियायत देने के बावजूद कीमतों को कोई सपोर्ट नहीं है। पिछले एक महीने में कीमतों में करीब 25 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App