मुक्ता नाग को यूएसए में डाक्टरेट की उपाधि

By: Mar 16th, 2018 12:03 am

पालमपुर— केंद्रीय विद्यालय अल्हिलाल में  प्राचार्य के पद पर कार्यरत डा. सुधा शर्मा की इकलौती  बेटी  कुमारी मुक्ता नाग (27) को नार्थ  कैरोलीना स्टेट यूनिवर्सिटी यूएसए में डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। मुक्ता नाग को विदेश में सम्मान मिलने पर केंद्रीय विद्यालय के कैंपस में खुशी की लहर दौड़ गई है। डा. मुक्ता नाग ने मदर इंटरनेशनल स्कूल नई दिल्ली से 10वीं व 12वीं की शिक्षा हासिल की थी। अल्हिलाल की इस बेटी ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके बाद एसआईटी विश्वविद्यालय  मैंगलोर से बीटेक की डिग्री हासिल की। बीटेक करने के बाद कुमारी मुक्ता  ने  यूएसए  का  रुख किया तथा  अपनी कड़ी मेहनत लगन के साथ कैरोलीना स्टेट यूनिवर्सिटी से बायोटेक्नोलॉजी में एमटेक की पढ़ाई पूरी की। गत 14 मार्च को एक भव्य समारोह में मुक्ता नाग को सम्मानित किया गया। इसी तरह मुक्ता नाग की माता डा. सुधा शर्मा ने भी विश्वभारती शांति निकेतन विश्वविद्यालय से डाक्टरेट की उपाधि हासिल की थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App