युवा कांग्रेस ने निकाली रैली

By: Mar 23rd, 2018 12:05 am

रामपुर बुशहर – प्रदेश भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर गुरुवार को रामपुर में दर्जनों युकां कार्यकर्ताओं ने एक रोष रैली निकाली। मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर युकां ने अपना रोष प्रकट किया। सर्किट हाउस से रामपुर के पुराने बस स्टैंड तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर किया। युकां ने कहा कि प्रदेश सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है, जबकि विकास पर उसका कोई ध्यान नहीं जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों को बदल कर मनमानी करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तबादलों के नाम पर कर्मचारियों को प्रताडि़त कर रही है। प्रदेश में विकास पूरी तरह से ठप है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर झूठे के स बना कर जानबूझ कर फंसाया जा रहा है। रोष रैली निकालने के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर महासचिव प्रदेश युवा कांग्रेस निगम भंडारी, शिमला लोक सभा अध्यक्ष संजय ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर ब्लॉक जसवीर ठाकुर, शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, युवा महासचिव शिमला अंकुर शर्मा, राहुल सोनी, निशांत, प्रताप नेगी, प्रदीप सूर्या, पिं्रस शर्मा, विशाल मेहता, संतोष कायथ, जतिन मेहता, सोनू भलूनी, पवन चौहान, आभा नेगी, प्रेम डोगरा, त्रिलोक भलूनी और यशपाल सोनी, सत्याभूषण और इंदु वर्मा सहित कई अन्य उपस्थित मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App