सयानी बनें लड़कियां

By: Mar 15th, 2018 12:05 am

पूजा, मटौर

आए दिन हम रेप की खबर हर अखबार में पढ़ते हैं। उसमें अधिकतर खबरें आपको शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत की मिलेंगी। क्यों शादी का झांसा देकर आप की अस्मत लूटी जाती है, क्या तुम लोग छोटी बच्ची हो? मुझे लगता है कि 15 साल से ऊपर की लड़की अगर यह बोले कि शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत लूटी गई है, तो गलत बात है। क्योंकि 15 साल की लड़की को इस बात की समझ होती है कि उसके लिए क्या सही और क्या गलत है, और अगर नहीं है तो होनी चाहिए। जब तक लड़कियां माता-पिता की अमानत हैं, उनको ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए और लड़कों की बातों में नहीं आना चाहिए। तभी शादी का झांसा देकर किए गए रेप की खबरें कम हो सकती हैं। यह लड़कियों के हाथ में है, न कि लड़कों के। यह कुछ हद तक लड़कियों पर निर्भर करता है। लड़कियों को इतनी समझ तो होनी ही चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App