सुनारों के पास मिले चोरी के गहने

By: Mar 18th, 2018 12:05 am

 मंडी —जनवरी महीने में पैलेस कालोनी में हुई चोरी के मामले में मंडी पुलिस ने अब पौने चार लाख रुपए के गहने बरामद कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ऊना के दो सर्राफा व्यापारियों के पास गहनों की बरामदगी की है। पुलिस ने अब इस मामले में अजय कुमार पुत्र नानक चंद गांव चचियां तहसील जवाली जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। अजय वर्तमान में अंब में रह रहा है। बता दें कि इस मामले में एक गिरफ्तारी पुलिस पहले कर चुकी है। जबकि दो दिन पहले ही पुलिस ने इस मामले के दूसरे आरोपी भीम सिंह को गिरफ्तार कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था, जिसके बाद पुलिस को पूछताछ में भीम सिंह ने बताया कि उसने अजय की सहायता से गहने बेचे हैं। जिसके बाद सिटी पुलिस की टीम सिटी चौकी पुलिस प्रभारी एएसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में भीम सिंह को लेकर अंब गई थी। जहां पर पहले पुलिस ने अजय को गिरफ्तार किया और उसके बाद उसकी निशानदेही पर सर्राफा व्यापारी से गहनों की बरामदगी की गई। एसएचओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजय को रिमांड पर लेकर उससे पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पौने चार लाख के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App