सौ दिन पर दस अप्रैल को करेंगे बात

By: Mar 24th, 2018 12:12 am

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विपक्षी दल पर निशाना, दिल्ली नहीं जाएंगे तो प्रदेश के लिए प्रोजेक्ट कहां से लाएंगे

0चैलचौक, गोहर, सुंदरनगर, बिलासपुर – पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण अकेले आबकारी विभाग को ही 200 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चैलचौक की जनसभा में कही। मुख्यमंत्री ने दोटूक कहा कि पूर्व सरकार यदि समझदारी के साथ काम करती तो प्रदेश इतने वित्तीय संकट से नहीं गुजरता। दूसरी ओर सुकेद सदन में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हिमाचल को 100 करोड़ का बजट हेलिटैक्सी सेवा शुरू करने के लिए मिला है, जिस पर जल्द ही काम शुरू होगा। जनता को 2500 रुपए में हवाई सेवा उपलब्ध होगी। इस सेवा में चंडीगढ़ से शिमला, कुल्लू व कांगड़ा के रूट होंगे।  विपक्ष 100 दिन का इंतजार कर रहा है, लेकिन 100 दिन में कोई भी काम पूरे नहीं होते। विधानसभा बजट सत्र पांच अप्रैल को खत्म हो रहा है, उसके बाद 10 अप्रैल को सौ दिन पर बात करेंगे। विपक्ष कहता है कि जयराम दिल्ली आते जाते रहते हैं। केंद्र में हमारी सरकार है और नए व पुराने प्रोजेक्टों के काम को मंजूरी देने के लिए दिल्ली में बातचीत कर रहे हैं। अगर दिल्ली न जाएं तो प्रोजेक्ट मंजूर कैसे करवाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के दौर में अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदद नहीं करते तो हिमाचल की ट्रेजरी बंद हो जाती और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाते।  रक्षा मंत्रालय से कांगड़ा और पठानकोट के इर्द-गिर्द एयरपोर्ट स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। भुंतर एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है, लेकिन ब्यास के चलते रिस्क बढ़ रहा है। इसके लिए सत्र के बाद टेक्निकल टीम कुल्लू आएगी। शिमला में बहुत जगह नहीं है, लेकिन छह साल बाद सेवाएं बहाल हुई हैं, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हिमाचल में छोटी एयरक्राफ्ट की फ्लाइट देश में सबसे महंगी हैं।

मजदूर का बच्चा भी सरकारी स्कूल नहीं जाना चाहता

मुख्यमंत्री ने माना कि प्रदेश में बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन नहीं मिल रही है। आज मजदूर का बच्चा भी सरकारी स्कूल में पढ़ने से हाथ पीछे खींच रहे हैं। पूर्व सरकार ने अंधाधुंध संस्थान खोल दिए, यह सब काम राजनीतिक नजरिए से किए गए हैं, जबकि वह कांग्रेस का अंतिम दौर था।

भाखड़ा विस्थापितों से अन्याय नहीं होने देंगे

भाखड़ा विस्थापितों के अवैध कब्जों के मामले पर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। इसके समाधान के लिए सरकार प्रयत्नशील है। विस्थापितों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। शुक्रवार को लुहणू मैदान में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के समापन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने मेले की समस्त बिलासपुर जिलावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विधायक सुभाष ठाकुर के साथ ही भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने महिला कुश्ती के अलावा सामान्य वर्ग और हिम कुमार विजेता व उपविजेताओं को सम्मानित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App