13 साल की बच्ची से गैंगरेप

By: Mar 22nd, 2018 12:15 am

कुल्लू में दो दरिंदों ने देवभूमि को फिर किया शर्मसार

कुल्लू — गुडि़या प्रकरण को लेकर अभी जनाक्रोश थमा ही नहीं है कि इतने में दुराचार का एक और मामला सामने आया है।  जानकारी के अनुसार अब   कुल्लू में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि  मुख्यालय कुल्लू में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दो युवकों ने रेप किया है। इस बारे में महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक रेप पीडि़त नाबालिग एक युवक को पहचानती  है, जबकि दूसरे को नहीं जानती है।   बताया जा रहा है कि जिस युवक को पीडि़ता पहचानती है, वही उसे अपने दोस्त के क्वार्टर बहला-फुसलाकर ले गया था। जहां दोनों ने बीते दिन उससे सामूहिक दुष्कर्म किया है।  सहमी बच्ची बड़ी मुश्किल से दोनों युवकों के चंगुल से छूट पाई ।  पीडि़ता  ने घर पहुंचकर अपने परिजनों पूरी आपबीती सुनाई।  एएसपी कुल्लू निश्चित सिंह नेगी ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले युवकों के खिलाफ धारा 376 डी व पोक्सो 4 एक्ट के  तहत मामला दर्ज कर  दिया है । पुलिस ने दोनों आरोपियों को देर रात को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी का झांसा देकर लूटी आबरू

शिमला —राजधानी में एक युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने इस बारे में सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया है।  पीडि़ता एक कालेज की छात्रा है। पुलिस को दी शिकायत में लक्कड़ बाजार इलाके की छात्रा ने जान पहचान के युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App