गर्मी की कुर्ती कूल अंदाज में

By: Apr 8th, 2018 12:12 am

कई तरह के ट्रेडिशनल ऑउटफिट आसानी और आराम के लिए पहने जाते हैं। ट्रेडिशनल इंडियन वियर में साड़ी, लहंगा, सलवारें और कुर्तियां शामिल हैं। सलवार कमीज सभी उम्र की महिलाओं के बीच सबसे पसंदीदा ट्रेडिशनल इंडियन वियर है। सलवार कमीज में महिलाएं बहुत ही एलिगेंट और एथनिक लगती हैं, लेकिन अब फैशन के रूझान में बदलाव आया है और पैटर्न थोड़ा बदल गया है। आजकल लड़कियां लोंग कुर्तियां पहनाना पसंद करती हैं, लेकिन लोंग कुर्ती के साथ हमेशा लेग्गिंस और चूड़ीदार को चुनती हैं। आज लॉग कुर्ती के साथ लेग्गिंस और चूड़ीदार पहनने का स्टाइल पुराना हो चुका है। इन्हें आप स्ट्रेट पायजामें, प्लाजों, एंकल लेंथ पैंट्स या फिर लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। इससे आपका लुक सबसे अलग लगेगा।

कुछ कुर्तियां स्टाइल बदलने के लिए डेनिम के साथ भी पहनी जाती हैं। फ्यूजन का यह कंबीनेशन आपको रॉकिंग तो बनाएगा ही, साथ ही आपके लुक को भी काफी डैशिंग बना देगा। तो, क्यों न इस मौसम में कुछ ट्रेंडिंग फैशनेबल लॉग कुर्ती को कुल अंदाज में पहना जाए। आजकल, लंबी स्ट्रेट कुर्ती की बहुत डिमांड है। सीधी हेम्लाइन में आप लंबे दिखते हैं।

इसके अलावा, यह आपको प्रभावशाली प्रोवेशनल लुक देती है। इसमें छोटी बाजू पहनने से बचें क्योंकि लंबी सीधी बाजू शानदार लगती है। तो क्या आप आफिस में पहनने के लिए एथनिक और फंकी फैशन बदलाव के लिए तैयार हैं।

अगर आप इस लुक मे थोड़ा बदलाव करना चाहती हैं तो स्लीक स्कार्फ कुछ हटकर आपको दिखा सकते हैं। एकदम प्लेन कुर्ते के साथ प्रिंटेड स्कार्फ  या फिर प्रिंटेड कुर्ते के साथ कंट्रास्ट कलर का प्लेन स्कार्फ  भी मैच कर सकती हैं।

फ्लोर लेंथ गाउन जैसी कुर्ती इस मौसम में फैशन में है। इस कुर्ती डिजाइन और पैटर्न को आप किसी भी अवसर पर ट्राई कर सकती है। पूरी बाजू और भारी कढ़ाई का काम इस कुर्ती को किसी भी अवसर के लिए परफेक्ट कुर्ती बनाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App