छात्रों ने सीखा हाथ धोने के तरीका

By: Apr 22nd, 2018 12:09 am

नालागढ : नालागढ़ शहर स्थित गीतांजलि स्मार्ट स्कूल नालागढ़ में हैंडवॉश-डे का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को हाथ धोने के सही तरीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान हाथ न धोने से होने वाली बीमारियों और सही ढंग से हाथ धोने से बीमारियों पर रोकथाम को लेकर नाटय प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया। गौरव, वंशिका, अनिरुद्ध, सान्या, दिव्या, नमन, मिलन, स्नेहा, मुस्कान ने नाट्य प्रस्तुति द्वारा हैंडवाश के लाभ व दुष्परिणामों की जानकारी दी, वहीं हाथ धोने के तरीके भी बताए। स्कूल की प्रिंसीपल गीतांजलि सचदेवा ने छात्रों को हाथों की नियमित सफाई रखने लिए प्रेरित किया

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App