जनधन खातों में जमा हुए 80 हजार करोड़ से ज्यादा

By: Apr 23rd, 2018 12:05 am

नई दिल्ली – देश के सभी परिवारों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए शुरू की गई जनधन योजना के खातों में कुल जमा राशि 80000 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गई है। इस वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के बाद अधिकाधिक लोगों के जुड़ने से इन खातों के जमा में तेजी आई। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जनधन खाते में कुल जमा राशि 11 अप्रैल, 2018 को बढ़कर 80545.70 करोड़ रुपए हो गई थी। मार्च, 2017 के बाद से इसमें निरंतर तेजी जारी है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना खाते उस समय भी चर्चा में आए, जब नोटबंदी के दौरान इसमें से बहुत से खातों में मोटी रकम जमा कराई गई। नवंबर, 2016 के अंत में जनधन खातों में जमा रकम बढ़कर 74000 करोड़ से अधिक हो गई थी, जो कि उस महीने के शुरू में करीब 45000 करोड़ रुपए थी। इस दौरान लोगों ने बड़ी मात्रा में इन खातों में 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट जमा किए थे। उसके बाद मार्च, 2017 से पहले इन खातों में जमा में गिरावट देखी गई। दिसंबर, 2017 में जमा बढ़कर 73878.73 करोड़ रुपए, फरवरी, 2018 में 75572 करोड़ और मार्च महीने में बढ़कर 78494 करोड़ हो गया था। नौ नवंबर, 2016 को जनधन खातों की संख्या 25.51 करोड़ रुपए थी।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App