दो स्पीलर, 12 मोच्छे पकड़े

By: Apr 20th, 2018 12:05 am

न विभाग ने भरवाईं रेंज के तहत वन माफिया पर कसा शिकंजा, डंगोह में मिली सफलता

अंब – वन विभाग ने भरवाईं रेंज के तहत वन माफिया पर शिकंजा कसा है। वन विभाग भरवाईं रेंज की टीम ने डंगोह में खैर के अवैध रूप से काटे गए दो खैर के पेड़ों के स्पीलर और 12 मोच्छों को बरामद किया है। साथ ही इस मामले में एक व्यक्ति को वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया है। जबकि चार लोग मौके से फरार हो गए। वहीं, वन विभाग द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को करीब साढ़े नौ बजे नरेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, संजय कुमार, वन कर्मी बलवंत सिंह गश्त पर थे। इस दौरान रात करीब 11 बजे पंजैहल में पहुंचे तो वन कर्मियों की नजर अवैध रूप से काटे गए खैर के मोच्छों को लेकर जा रहे व्यक्ति पर पड़ी। वन विभाग की टीम को देखकर पांच सदस्यों का यह समूह मौके पर से फरार हो गए। इस दौरान चार लोग मौका से भागने में सफल हो गए। वहीं, एक व्यक्ति को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम द्वारा जिस व्यक्ति को मौके से पकड़ा गया है उसने जिस रास्ते से भागने का प्रयास किया वह रास्ता कुछ ही दूरी पर जाकर खत्म हो गया। यहां पर इस व्यक्ति को भागने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं मिल पाया, जिसके चलते वह वन विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गया। वहीं, अन्य चार लोग रात के अंधरे को लाभ उठाकर मौका से फरार होने में सफल हो गए। वन विभाग ने नेक मोहम्मद निवासी डंगोह तहसील घनारी जिला ऊना को रंगे हाथों दबोच लिया। वन विभाग की टीम द्वारा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। करीब साढ़े 12 बजे मौका पर उच्च अधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान पकड़े गए व्यक्ति के अनुसार उसके साथ चार और लोग शामिल थे। वहीं, पुलिस टीम भी करीब तीन बजे मौका पर पहुंची। वन विभाग और पुलिस टीम ने अन्य लोगों को ढूंढने के लिए संयुक्त अभियान भी चलाया, लेकिन तब तक इस मामले में संलिप्त अन्य लोग फरार हो चुके थे।  यशुदीप सिंह डीएफओका कहना है कि वन विभाग की टीम ने खैर की लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। खैर की लकड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई गई है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App