परशुराम जयंती…पालमपुर में शोभायात्रा

By: Apr 19th, 2018 12:09 am

पालमपुर- पालमपुर में भगवान परशुराम जी की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आईमा तथा घुग्गरवासियों ने कालीबाड़ी मंदिर, घुग्गर से महिला मंडल भवन, डोहरू मोहल्ला तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान परशुराम की झांकी मुख्य आकर्षण रहा। महिला मंडल भवन में समारोह की शुरुआत रामस्वरूप पाधा के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ब्राह्मण कल्याण परिषद शांति शर्मा ने बताया कि परशुराम जी को किसी जाति विशेष से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, उनका तो जन्म ही आतताइयों का संहार करने के लिए हुआ था। वह किसी जाति विशेष के शत्रु नहीं थे। डा. जगमोहन ने बताया कि भगवान श्रीगणेश व भगवान परशुराम जी के बीच युद्ध में ही भगवान श्रीगणेश का एक दांत टूट गया था व श्रीगणेश जी एक दंत कहलाए। इसके बाद ब्राह्मण सभा सदस्य प्रेम नाग ने भगवान रामचंद्र जी की पूरी साठ पीढि़यों की वंशावली के बारे में विस्तार से बताया। ्र इस अवसर पर जिला अध्य्क्ष ब्राह्मण सभा शांति शर्मा के अलावा संतोष नाग, प्रेम नाग, सुभाष पुरोहित, राजिंद्र नाग, डा. जगमोहन, महेश नाग, अशोक डोहरू, संतोष घोघरा, देवराज, जगतंबा प्रसाद, वासुदेव शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, राजेंद्र डोहरू, जेएन डोगरा, राजिंद्र शर्मा, आरके डोहरू, चंद्र भूषण नाग, डा. दिनेश, देसराज घोघरा, राजेश वशिष्ट, रामेश्वर शर्मा, विनोद शर्मा, नरेंद्र डोहरू, बैनी प्रसाद, कुलदीप भारद्वाज,अनुराग डोहरू व अभिषेक डोहरू आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। महिला शक्ति में प्रधान महिला मंडल डोहरू मोहल्ला सुदर्शना डोहरू सहित सरोज डोहरू, कमला, स्नेह लता, बीना शर्मा, सुदर्शना, सरिता भारद्वाज, कमलेश पटियाल, स्वर्णा देवी, मीनाक्षी नाग, यशी व सुजाता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App