पेंटिंग प्रतियोगिता में दामिनी ने झटका पहला स्थान

By: Apr 20th, 2018 12:05 am

सुन्नी – अग्निशमन केंद्र सुन्नी की ओर से गुरुवार को अग्निशमन सप्ताह के उपलक्ष्य पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी, माया पब्लिक स्कूल सुन्नी एवं गीता निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अग्निशमन केंद्र सुन्नी प्रभारी जियालाल ने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्निशमन सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के दौरान बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण, वन कटाव, जंगलों में आगजनी की घटना एवं जल प्रदूषण को चित्रों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सबसे उत्तम प्रस्तुतियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता में माया पब्लिक स्कूल सुन्नी की छात्रा दामिनी ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी के छात्र रवि ने दूसरा एवं गीता निकेतन विद्यालय सुन्नी के छात्र पीयूष ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App