अंजान लद्दाख की कुछ हसीन वादियां

By: May 20th, 2018 12:07 am

लद्दाख का नाम सुनते ही ऊंचे-ऊंचे पहाड़, सुंदर दृश्य, नीला आसमान, साफ पानी की झीलें, बर्फ से ढकी सड़कें आदि सुंदर नजारे जहन में आने लगते हैं। जम्मू-कश्मीर की वादियों में स्थित लद्दाख एक बेहद ही खूबसूरत टूरिज्म प्लेस है। हर साल लाखों की तादाद में देशी और विदेशी पर्यटक इस खूबसूरत जगह को देखने के लिए आते हैं। यूं तो लद्दाख में घूमने की बहुत सारी जगह हैं, लेकिन इनमें से कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिनसे पर्यटक आज भी अंजान हैं। आपको लगता होगा कि आपने पूरा लद्दाख एक्स्प्लोर कर लिया है, तो शायद आप गलत होंगे। यहां ऐसी बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं, जहां पर आज भी पर्यटकों का जमावड़ा नहीं जाता है, लेकिन अगर रियल नेचर की बात कही जाए, तो ये जगहें अतुलनीय हैं।

लद्दाख की कैंपिंग साइट

लेह से करीबन 60 किमी दूर सिंधु नदी के तट पर स्थित एक कैंपिंग साइट है। लेह की भीड़-भाड़ से दूर आप इस ब्यूटीफुल प्लेस पर कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। समर सीजन में यहां कैंपिंग करने का एक अलग ही मजा है, ट्राई जरूर कीजिए।

बासगो

लेह से लगभग 36 किमी की दूरी पर स्थित बासगो में मठ और कुछ रॉयल पैलेसेज को देखा जा सकता है। लद्दाख का बासगो शहर एक कल्चरल सिटी है। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो इस जगह को एक बार जरूर विजिट कीजिए।

जांसकर घाटी

बंजर और बर्फीली पहाड़ों के बीच मौजूद यह खूबसूरत घाटी एक अलग दुनिया की तरह दिखती है। एडवेंचर लवर्ज के लिए जांसकर घाटी एक बेहतरीन जगह हो सकती है। यहां पर व्हाइट रीवर राफ्टिंग का मजा लिया जा सकता है। वहीं दिसंबर और जनवरी के महीने में इस नदी पर बर्फ की मोटी चादर जम जाती है। फिर ट्रैकिंग लवर्ज इस नदी पर ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। एडवेंचर लवर्ज इस ट्रैकिंग को एक बार जरूर ट्राइ्र करें।

सुमुर

नुब्रा नदी के तट पर स्थित सुमुर एक गांव है। यह बहुत ही शांत जगह है इसलिए यह रिलीजियस एक्टिविटीज के लिए काफी जाना जाता है। यहां स्थित सम्स्तान्लिंग मठ काफी फेमस है। यात्री मुख्य रूप से बौद्ध मूर्तियों के संग्रह और बौद्ध पाठशाला की वजह से इस मठ की सैर पर जाते हैं। लेह से लगभग 211 किमी की दूरी पर स्थित तुर्तुक भारत में आखिरी चौकी है, जिसके बाद पाकिस्तान-नियंत्रित गिलगित-बाल्तिस्तान की सीमा शुरू हो जाती है। यह बेहद ही खूबसूरत गांव हैं। यहां की सुंदर घाटियों को देखकर सभी का मन मोहित हो जाता है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App