ऊना में आग… करोड़ों राख 

By: May 25th, 2018 12:05 am

लगातार बढ़ रही घटनाओं से कम पड़ रहे दमकल वाहन

ऊना – ऊना जिला में पड़ रही प्रचंड गर्मी में जंगल भी दहक उठे हैं। अब तक जंगलों में करीब सौ आग की घटनाएं घट चुकी हैं। एक अनुमान के अनुसार इन आग की घटनाओं में जहां करोड़ों रुपए की वन संपदा को नुकसान पहुंचा हैं। वहीं, जंगलों में जीव-जंतु भी इससे प्रभावित हुए हैं। जंगलों में आग को काबू कर पाना मुश्किल भरा हो चुका है। जंगलों के नजदीक जीवन-यापन कर रही आबादियों को भी खतरा बना हुआ है। कई जगह पर तो लोगों को मजबूरी में रातें जागकर काटनी पड़ रही हैं। हालांकि अग्निशमन केंद्र ऊना, फायर पोस्ट अंब, टाहलीवाल की ओर से आग की इन घटनाओं को नियंत्रित करने में अपनी अहम भूमिका निभाई जा रही है, लेकिन जंगली आग की घटनाओं में हो रहे ईजाफे के चलते इन केंद्रों में स्थित दमकल वाहन भी कम पड़ने लगे हैं। जिला ऊना के अंतर्गत पिपलूघाट, तलमेहड़ा, सोहारी, टकोली, टकारला, मंदोली, भरवाई, दौलतपुर, ठठल, हरोली के धर्मपुर जंगल, बंगाणा क्षेत्र के टीहरा सन्हाल, बंगाणा क्षेत्र की पंचायत बोहरू गांव सलांगड़ी, बही क्षेत्र, भड़ोलियांखुर्द, गगरेट क्षेत्र के टटेहड़ा सहित अन्य क्षेत्रों के जंगलों में आग की घटनाएं हुई हैं। इससे रिहायशी आबादियों पर भी खतरा मंडराया रहा। इन आग की घटनाओं को अग्निशमन केंद्र के कर्मचारियों द्वारा दमकल वाहन सहित नियंत्रित किया गया। आग की घटनाओं की सूचना अधिकतर लोग अग्निशमन केंद्र में ही दे देते हैं। उधर, वन विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर फायर वॉचर की तैनाती भी की गई है। विभाग के कर्मचारी भी मौका पर पहुंचते हैं। लेकिन इन लोगों के पास आग को नियंत्रित करने के लिए कुछ एक झाडि़यों के गट्ठे के अलावा और कोई साधन नहीं होता है। इसके चलते आग विकराल रूप धारण कर लेती है।

सलांगड़ी-थानाकलां में फैली आग

ग्राम पंचायत बोहरू गांव सलांगड़ी में आग तो इस तरह फैली हुई थी। लोगों को रातभर जागकर अपने घरों की रखवाली पड़ी। यह आग करीब दो किलोमीटर के दायरे में तबाही मचा चुकी है। वहीं, थानाकलां क्षेत्र के जंगल में दहकी आग भी करीब एक किलोमीटर के दायरे में कहर मचाया। यहां तक अग्निशमन विभाग ऊना की टीम दमकल वाहन सहित मौके पर पूरी रात भर मौजूद रही। इसके अलावा एक अन्य घटना में भी बुधवार रात को हुई जंगल में आग की घटना के चलते रात दो बजे ऊना विभागीय टीम पहुंच पाई।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App