एक-दूजे के हुए प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल

By: May 20th, 2018 12:07 am

लंदन – शाही परिवार के सदस्य प्रिंस हैरी और अमरीकी अभिनेत्री मेगन मर्केल शनिवार को एक-दूजे के हो गए। उन्होंने विंडसर कैसल स्थित सेंट जॉर्ज चैपल में आयोजित भव्य समारोह के बीच शादी की। महारानी एलिजाबेथ और 600 मेहमान इस शादी के साक्षी बने। मेगन ने अपने वचन में पति की आज्ञा मानने का वादा नहीं किया, जबकि प्रिंस ने शाही परंपरा को तोड़ते हुए शादी की अंगुठी पहनी। मर्केल ने ब्रिटिश डिजाइनर क्लेयर वे केलर द्वारा डिजाइन की हुई ड्रेस और क्वींस मैरी डायमंड से जड़ा टायरा पहन रखा था। शादी के बाद यह जोड़ा ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स कहलाएगा, जो उपाधि उन्हें उनकी दादी महारानी एलिजाबेथ ने दी। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा शनिवार को दिया गया यह टाइटल अब तक सिर्फ प्रिंस अगस्टस को 1801 में मिला था। वह जॉर्ज तृतीय और क्वीन शार्लौट के लड़के थे। अगस्टस ने दास प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने और कैथलिक और यहूदियों के हक की बात करने का काम किया था। ब्रिटेन के शाही परिवार में लड़कों को ‘ड्यूक, मार्की, अर्ल, विकांट और बैरन’ जैसे टाइटल मिलते हैं। इस शादी शादी में शामिल होने वाली हस्तियों में हालीवुड से लेकर खेल जगत के लोग शामिल थे। एंकर ओप्रा विनफ्रे, अभिनेता जॉर्ड क्लूनी, पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम, उनकी पत्नी विक्टोरिया बेकहम और अभिनेता सर एल्टन जॉन भी शामिल हुए। शादी में मेगन के पिता स्वास्थ्य कारणों से शरीक नहीं हो पाए। शादी के बाद यह जोड़ा बग्धी पर बैठकर शहर घूमने निकला। शादी समारोह बेहद भव्य रहा, जिसमें 293 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च किए गए। शादी के दौरान हजारों शुभचिंतक भी विंडसर में जमा हुए। कई लोग शुक्रवार रात से ही यहां जमा थे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App