एक हफ्ते में हटेंगे छरोड़नाला से अवैध कब्जे

By: May 25th, 2018 12:05 am

हाई कोर्ट के आदेशों के बाद प्रशासन ने शुरू की तैयारी

मनाली – कोर्ट के आदेशों पर प्रदेश में अवैध कब्जों को हटाने की चल रही कार्रवाई के तहत अब मणिकर्ण घाटी के छरोड़नाला से भी कब्जे हटेंगे। प्रशासन एक सप्ताह की भीतर पुलिस के सहयोग से इन अवैध कब्जों को हटाएगा। लिहाजा प्रशासन के इस ऐलान के बाद अवैधा कब्जाधारियों में हड़कंप मंच गया है।  इन कब्जों को हटाने के लिए माननीय हाई कोर्ट द्वारा भी पत्र के माध्यम से आदेश दिए गए हैं, जिसके बाद अब प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।  अवैध कब्जों को हटाने से पहले निशानेदही की जाएगी। इसमें रिहायशी मकानों के साथ कई दुकानें भी शामिल हैं। कोर्ट के आदेश के बाद कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। इससे पहले भी पार्वती घाटी के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की भी जांच चल रही है। इसमें 40 की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की गई है, जबकि 48 होटलों की सुनवाई हाईकोर्ट में 30 मई को होगी। इसकी जांच रिपोर्ट भी प्रशासन ने सरकार को भेज दी है। अब रिहायशी क्षेत्रों पर हो रही कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है। उधर, एसडीएम कुल्लू डा. अमित गुलेरिया ने कहा कि प्रशासन की टीम पूरे दलबल के साथ अवैध कब्जों को हटाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन एनजीटी, हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहा है, जिन लोगों ने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जा किया है। उसे हटाकर कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App