कर्मचारी चयन आयोग ही करेगा एचआरटीसी भर्तियां

By: May 13th, 2018 12:20 am

शिमला— हिमाचल पथ परिवहन निगम में खाली पदों के लिए विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया अब कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जाएगी। हालांकि इससे पहले निगम में विभिन्न पदों की भर्ती निजी कंपनी के माध्यम से की जाती रही है। मगर अब सरकार के निर्देशों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसे कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से किया जाएगा।  बताते चलें कि निगम में टीएमपीए सहित जेओए तक के पद निजी कंपनी के माध्यम से भरे गए थे। निजी कंपनी द्वारा इन पदों के भरने के लिए निगम की कर्मचारी यूनियनों ने इसका भारी विरोध किया था, लेकिन विवाद के बीच पूर्व सरकार के समय इस भर्ती प्र्रक्रिया को अमलीजामां पहनाया गया था।  सूत्रों कें अनुसार निगम में जल्द 67 पद जेओए (आईटी) के भरे जाएंगे। इसके लिए आयोग से इन पदों को भरने के लिए स्वीकृति मांगी गई है और इसके लिए भर्ती प्रकिया जल्द शुरू की जाएगी।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App