खरबूजा खाने के फायदे

By: May 6th, 2018 12:09 am

विटामिन और मिनरल्ज का खजाना माने जाने वाले खरबूजे में हाई क्वालिटी का बीटा-कैरोटिन, फॉलिक एसिड, विटामिन ए, विटामिन बी और पोटाशियम पाए जाते हैं। इसलिए यह आपको स्वस्थ रखने वाला फल माना जाता है तो इसका प्रयोग करें…

टेंशन दूर भगाए: खरबूजे में पोटैशियम पाया जाता है, जो टेंशन को दूर करने वाला माना गया है। इसलिए जब भी आप तनाव महसूस करें तो खरबूजा जरूर खाएं। दिल को सामान्य धड़कने के लिए पोटैशियम सहायता करता है, जिस वजह से दिमाग को सही मात्रा में आक्सीजन की सप्लाई होती है और यह सही ढंग से काम करता है और आपको टेंशन से मुक्ति मिलती है।

डिहाइड्रेशन को दूर करता है

खरबूजे में पानी बहुत ज्यादा पाया जाता है। अकसर गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसे डिहाइड्रेशन कहा जाता हैं। खरबूजा खाने से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है और गर्मियों में लू लगने से बचने के लिए भी खरबूजा सहायता करता हैं।

पीरियड के लिए फायदेमंद

पीरियड के दौरान महिलाओं को थकान और नींद न आने की समस्या हो जाती है। मासिक धर्म के समय महिलाओं को खरबूजा जरूर खाना चाहिए, यह भारी खून का बहना और क्लोट्स को कम करने में मदद करता है।

आंखों के लिए है फायदेमंद

 स्वस्थ्य आंखों के लिए शरीर को विटामिन। की जरूरत पड़ती है। खरबूजे में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो की विटामिन ए का ही एक रूप होता है। की रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना 3 बार हाई क्वालिटी से भरपूर बीटा-कैरोटीन वाले फल खाने से मैकुलर डीजेनेरेशन का खतरा काफी कम हो जाता है। बढ़ती उम्र के साथ होने वाला मैकुलर डीजेनेरेशन एक ऐसी समस्या है, जिससे आंखों की रौशनी भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

किडनी के लिए अच्छा होता है 

नियमित रूप से खरबूजा खाने से किडनी स्वस्थ्य बनी रहती है। बहुत कम लोग ही जानते हैं की डाक्टर किडनी को हेल्दी रखने के लिए खरबूजा खाने की सलाह देते हैं। खरबूजे में मूत्र को बढ़ाने वाली शक्ति होती है, जिससे किडनी की बीमारियां ठीक होती है। खरबूजे के ऊपर निंबू का रस डालकर खाने से गठिया रोग भी ठीक हो जाता है।

सीने की जलन दूर करे 

खरबूजे में मौजूद तत्व से शरीर को ठंडक मिलती हैं और इससे दिल और सीने की जलन दूरी होती है। खरबूजे के सेवन से आप एसिडिटी और सीने में जलन के शिकार नहीं होते है।

बॉडी की एनर्जी बढ़ाए

 खरबूजे में विटामिन बी होता है, जो शरीर में एनर्जी को पैदा करता हैं। यह कार्बोहायड्रेट को एनर्जी में कंवर्ट करने में उपयोगी है।

डायबिटीज में फायदेमंद

 डायबिटीज के रोगियों के लिए खरबूजा का जूस फायदेमंद होता है, क्योंकि यह खून में शुगर के लेवल को कम करने में मदद करता है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी परनिःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App