चंबोह में दो मकानों की उड़ी छत्तें

By: May 30th, 2018 12:05 am

भोरंज — उपमंडल के तहत चंबोह गांव में गोशाला आग की भेंट चढ़ गई। वहीं, तूफान के कारण दो मकानों की छतें उड़ गईं। जानकारी के अनुसार चंबोह गांव के प्रदीप कुमार की स्लेटनुमा गोशाला तूफान के दौरान आगजनी से राख हो गई। इसमें 50 हजार के लगभग नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वार्ड पंच महेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पंचायत पटवारी पहुंच गए थे। चंबोह के ही दो मकानों की छतों की टीन उड़ गई। इसमें बबलेखर व दिल राम बेघर हो गए हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App