चुवाड़ी में जोरदार रैली

By: May 27th, 2018 12:05 am

चुवाड़ी  —ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटियात ने भी शनिवार को देश में महंगाई व लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ  शनिवार को सड़कों पर उतरकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान कुलदीप सिंह पठानिया की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने चुवाड़ी बाजार में रैली निकालने के उपरांत तहसीलदार चुवाड़ी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में रिकार्ड उछाल व महंगाई के चरम पर पहंुचने के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। जनसभा को प्रदेश कांग्रेस सचिव चेतन चंबियाल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुनाभ सिंह पठानिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओंकार चंबियाल, उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, अमरनाथ, नेत्र सिंह, जगदीश चंद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप जसरोटिया, राम सिंह चंबियाल व महासचिव मनोज महाजन आदि मौजूद रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App