टिप्पर लुढ़का,दो की मौत

By: May 31st, 2018 12:20 am

कड़साई में तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बेटा ड्राइवर, दो घायल

बिझड़ी — जिला हमीरपुर के कड़साई में सड़क निर्माण सामग्री लेकर जा रहा टिप्पर तीखे मोड़ पर गहरी खाई में जा गिरा। टिप्पर में नौ लोग सवार थे। इनमें से चालक सहित एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस व लोगों की सहायता से घायलों को घटनास्थल से निकाला गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गलोड़ के कड़साई में सड़क निर्माण का कार्य चला हुआ है। ठेकेदार द्वारा सड़क पर मजदूर लगाए गए थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे टिप्पर क्रशर बजरी व मजदूरों को लेकर सड़क निर्माण की जगह पर जा रहा था कि इतने में टिप्पर तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। टिप्पर के गिरते ही  आस-पास के लोग मदद के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। इसके चलते घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू हो गया। अधिकतर मजदूर टिप्पर के नीचे दब गए थे। घायलों को 108 की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि टिप्पर में नौ लोग सवार थे। घटनास्थल पर चालक सहित एक मजूदर की मौक पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को हमीरपुर व नादौन अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों में राज किशोर पुत्र जोगिंद्र साहनी (बिहार) और संजीव कुमार पुत्र जोगिंद्र निवासी रक्कड़ (कांगड़ा) हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़सर थाना प्रभारी जयनंद शर्मा ने बताया कि ड्राइवर सहित एक मजदूर की टिप्पर के नीचे दबकर मौत हो गई है, जबकि घायलों को उपचार के लिए हमीरपुर व नादौन अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App