तबादलों पर बेवजह की जा रही ब्यानबाजी

By: May 24th, 2018 12:01 am

नगरोटा बगवां, मंडी— हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने कुछ कर्मचारियों के तबादलों को लेकर किए जा रहे विरोध को नाजायज ठहराया है। संघ का कहना है कि कथित संगठन के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा इसे बेहवजह मुद्दा बनाकर हो हल्ला कर रहे हैं। संघ के मुख्य सलाहकार कुलदीप शर्मा, मुख्य संगठन सचिव लक्ष्मण कपटा, प्रेस सचिव ओम प्रकाश, उपाध्यक्ष रणजीत शर्मा, जिला कांगड़ा के प्रधान कृष्ण चौधरी, विजय अवस्थी, राकेश, नेक राज, मदन लाल, अशोक कुमार व देश राज आदि ने कहा है कि कर्मचारी यूनियन अपने आस्तित्व को बचाने के लिए व कर्मचारियों में अपनी आस्था बनाए रखने के लिए तबादलों को मुद्दा बनाकर प्रदेश सरकार व प्रबंधन वर्ग के खिलाफ नारे लगा रही है। यह वह ही संगठन है, जिसके नेताओं ने पहले पालमपुर में अभद्र भाषा का प्रयोग कर मर्यादा को तोड़ा था और अब तबादलों पर बेवजह ब्यानबाजी कर रहे हैं। इसके अलावाराज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री दुनी चंद ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान हरि सिंह राणा, प्रताप राव, नंद लाल, सुरेंद्र पराशर, सचिव अरुण ठाकुर, जिला प्रधान मंडी धनवंद रावत, यूनिट प्रधान मंडी दलीप सिंह ठाकुर ने कहा कि जो तथाकथित नेता विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उनकी तकनीकी कर्मचारी संघ निंदा करता है। उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी किए जाने पर चेताया कि ऐसे नेताओं का तकनीकी कर्मचारी संघ घेराव तो करेगा ही साथ ही अभद्र भाषा व तर्कहीन टिप्पणी किए जाने पर मानहानि का दावा करने से भी गुरेज नहीं करेगा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App