धू-धू जले जंगल…गर्मी ने छुड़वाए लोगों के पसीने

By: May 28th, 2018 12:05 am

चंबा —बीते सप्ताह चंबा जिला में जंगल की बेकाबू आग ने ग्रामीणों की नींद उड़ा कर दी है। आग से दहक रहे जंगलों से अपने आशियाने बचाने को ग्रामीण रातें जागकर काट रहे हैं। इस अवधि में जंगल की बेकाबू आग से जहां कांदू व चीलबंगला में दो दुकानें जलकर राख हो गई वहीं पठानकोट एनएच मार्ग पर जंगल से गिरे जलते पेड़ की चपेट में कोलतार बिछाने के काम में जुटा मजदूर झुलस गया। जंगल की आग से पूरा जिला धुंअे के आगोश में समा गया है। जंगलों की आग से पेडों व पत्थरों के गिरने से वाहन चालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। बीते सप्ताह चंबा जिला में गर्मी के यौवन पर रहने से दोपहर बाद बाजारों में कफर्यू वाले हालात दिखे। प्रचंड गर्मी के बीच लोग शहर के बाजारों में आवाजाही करने से गुरेज कर रहे है।  इस कारण बाजार में सन्नाटा पसरने से दुकानदारों के चेहरे भी मुरझा गए। जिला में लोग गरमी के बढ़्रते प्रकोप के कारण सुबह- शाम ही अपने काम निपटाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। चंबा जिला में पुलिस की अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ जारी अभियान में बेहतर सफलता मिली।  इस दौरान पुलिस ने हजारों मिलीलीटर अवैध शराब की खेप सहित लोगों को दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस ने 210 ग्राम चरस सहित दो युवकों को दबोचने में सफलता पाई। वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की जान पर बन आई।  जिला में मुख्यमंत्री के दौरे की आहट के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां भी चरम पर दिखी। विस उपाध्यक्ष हंसराज व सदर विधायक पवन नैयर और जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने कार्यकर्ताओं संग बैठकें कर मुख्यमंत्री के जोरदार वेलकम को लेकर तैयारियां परखने के अलावा आगामी दिशा- निर्देश जारी किए। कांग्रेस के भी ब्लॉक स्तर पर भाजपा की केंद्र व सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर हल्ला बोलने से राजनीतिक माहौल काफी गरमाया दिखा। ग्रामीण डाक सेवकों के हड़ताल पर रहने से डाक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई।

बाजार : शीत पेय पदार्थों से गर्मी दूर

चंबा –  गर्मी के यौवन पर होने के चलते जिला के बाजारों में विभिन्न तरह के शीतल पेयजल पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। जिला के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोग गर्मी से राहत पाने के लिए शिंकजवी के अलावा नामी कंपनियों के कोल्ड ड्रिंक्स का प्रयोग कर रहे हैं। गत सप्ताह के दौरान शहर के बाजार में शीतल पेयजल पदार्थों की मांग में 70 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।

टै्रफिक सिग्नल लाइट बंद, लग रहा जाम

चंबा— जिला मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर में लगा टे्रफिक सिग्नल कई माह से अंधा हो गया है। जिससे तंग मार्ग हर रोज जाम में पिसने लगा है। सिग्नल लाइट बंद होने से वाहन चालक बिना की रोकटोक  के आगे निकलने की होड़ लगा रहे हैं, जिससे उक्त स्थान पर हर रोज जाम की स्थिति पैदा हो रही है। तंग मार्ग पर जाम लगने से पैदल आने जाने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर सुल्तानपुर व ओबड़ी निवासियों ने बंद पड़ी टै्रफिक लाईट को ठीक करने की मांग उठाई है, तांकि मार्ग पर किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

चंबा में हेल्पलाइन नंबर

  पुलिस-100       चाइल्ड हेल्पलाइन 1098

   एंबुलेंस – 108  जननी सुरक्षा योजना 102

 डीसी आफिस- 225371  एसपी आफिस- 222242  एडीएम आफिस-222540  एसडीएम चंबा-222278 डीपीआरओ आफिस-224743  एक्सईएन पीडब्ल्यूडी-222229  एक्सईन आईपीएच – 222410  सीएमओ चंबा- 222223   बस अड्डा चंबा- 222210

वोल्वो बसों की समयसारिणी

रूट             रवानगी       वापसी का समय      किराया

चंबा- दिल्ली     5:40 सायं         8:15 रात्रि            1541 रुपए

डलहौजी- दिल्ली  2:55 दोपहर  9 :30 रात्रि            1407 रुपए

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App