पंचरुखी के वरुण नेवी में अफसर

By: May 28th, 2018 12:03 am

पंचरुखी – मंजिलें उनके कदम चूमती हैं, जिनके हौसले बुलंद होते हैं। यह साबित किया है पंचरुखी के वरुण गुडराल ने, जिन्होंने  भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट का पद पाकर प्रदेश के साथ गांव का नाम रोशन किया है। पंचरुखी के रहने वाले वरुण गुडराल ने वरुण ने मैट्रिक पालमपुर डीएवी स्कूल व जमा दो की परीक्षा एपीएस स्कूल मारंडा से उत्तीर्ण की। इसके बाद वरुण एनडीए में चयनित हुए। इसमें उन्होंने देश मे 97वां रैंक  प्राप्त  किया व भारतीय नौसेना में चयनित हुए। वरुण के पिता कर्नल पीसी गुडराल भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता गीता गुडराल गृहिणी है। वरुण ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता तथा शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि गांव के बच्चों को सही ढंग से प्रोत्साहित किया जाए, तो वे भी उनकी तरह कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App