पर्दे पर पंकज ने आम आदमी को जिया

By: May 27th, 2018 12:10 am

पंकज कपूर

पंकज कपूर भारत के जाने-माने नाटककार तथा टीवी व फिल्म अभिनेता हैं। वह अनेकों टीवी धारावाहिकों तथा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। पंकज कपूर का जन्म 29 मई, 1961 को पंजाबी परिवार में पंजाब के लुधियाना में हुआ था। अभिनय में रुचि होने के कारण साल 1973 में अपनी इंजीनिरिंग की पढ़ाई खत्म करके उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया। यहां उन्होंने अभिनय की कई बारीकियां सीखीं और उन्हें प्रशिक्षण के दौरान बेस्ट एक्टर अवार्ड से भी नवाजा गया। पंकज कपूर की शादी अभिनेत्री व नृत्यांगना नीलिमा अजीम से हुई थी, लेकिन उनकी यह शादी कुछ दिन ही चली। उसके बाद उनका अलगाव हो गया। उनके दो बेटे हैं।  बालीवुड के प्रसिद्ध युवा अभिनेता शाहिद कपूर और रुहान कपूर। पंकज ने दूसरा विवाह अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से किया।

करियर

कपूर ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर 80 के दशक में प्रसारित जासूसी धारावाहिक ‘कर्मचंद’ से की थी। उन्होंने आस्कर अवार्ड विजेता रिचर्ड अटेनबरो निर्देशित और 1982 में निर्मित फिल्म गांधी में पंकज ने प्यारे लाल की संक्षिप्त भूमिका अदा की थी, पर फिल्म के हिंदी संस्करण में गांधी का किरदार निभा रहे बेन किंग्सले की डबिंग करने का उन्हें अवसर मिला। उन्होंने श्याम बेनेगल की फिल्म आरोहण से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था।  इसके बाद उन्होंने आर्ट फिल्म मंदी की। ‘जाने भी दो यारो’ और ‘खामोश’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उस दौर में हिंदी सिनेमा में आर्ट फिल्में बनाने का चलन नहीं था, लेकिन कपूर ने वे फिल्में की और सबके चहेते बन गए। उनकी पहली नेशनल अवार्ड फिल्म आमिर खान स्टारर राख थी। साल 1992 में आई मणि रत्नम की फिल्म ‘रोजा’ में उनके अभिनय की आलोचकों ने खूब प्रसंशा की। उस दौर में हिंदी सिनेमा का हर कोई दीवाना था।  उन्होंने साल 1991 में ‘डाक्टर की मौत’ फिल्म की।

उसके लिए उन्हें ‘राष्ट्रीय पुरस्कार स्पेशल जूरी अवार्ड’ से भी नवाजा गया। पंकज ने हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘मौसम’  से अपना निर्देशन डेब्यू किया।  इस फिल्म में उनके बेटे शाहिद कपूर और सोनम कपूर नजर आई थीं।  हालांकि फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। पंकज ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 80 के दशक में की थी।  उन्होंने कई हिट शोज में काम किया, लेकिन उन्हें छोटे पर्दे पर बड़ी पहचान शो आफिस-आफिस से मिली।

प्रसिद्ध फिल्में

आरोहण, जाने भी दो यारो, खामोश, मोहन जोशी हाजिर हो, रुका हुआ फैसला, छतरी चोर, चमेली की शादी,राख, एक डाक्टर की मौत, राम जाने, मैं प्रेम की दीवानी हूं।

प्रसिद्ध टीवी शोज

कर्मचंद, नीम का पेड़, ऑफिस आफिस

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App