प्रदेश से पांच रोवर्स, चार रेंजर्स बंगलूर रवाना

By: May 24th, 2018 12:01 am

शिमला — प्रदेश से चयनित पांच रोवर्स और चार रेंजर्स राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। रोवर्स और रेंजर्स भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय स्तरीय युवा मंच कार्यक्रम के लिए कर्नाटक (बंगलूर) रवाना हो चुके हैं। यह आयोजन 26 से 30 मई तक कर्नाटक में चलेगा। राज्य स्तरीय रोवर-रेंजर मूट-2018 के प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के टॉप पांच टीम के सदस्यों के आधार पर इनका चयन इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया गया है। इसमें आनी कालेज से रोवर अश्वनी, रेंजर कमलेश, रामपुर कालेज से रोवर लव नेगी, रेंजर नेहा डोगरा, सुन्नी कालेज से रोवर अंकित, रेंजर प्रेरणा शर्मा, सोलन कालेज से रोवर वरुण, रेंजर रितु और धर्मशाला कालेज से रोवर अमित हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त-कम-उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमर देव, डा. जोगिंद्र सिंह नेगी, डा. देवेंद्र कश्यप, सुशील पुंडीर, विनोद शर्मा आदि ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App