बारिश…अभी चांस नहीं

By: May 24th, 2018 12:01 am

 शिमला— प्रदेश में गर्मी के प्रकोप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में तो लोगों का सुबह नौ व दस बजे के बाद घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार एक हफ्ते तक मौसम शुष्क बना रहेगा। बुधवार को राजधानी सहित पूरे प्रदेश में गर्मी ने खूब असर दिखाया। इस दौरान जो लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, वे ठंडे और आइसक्रीम के बिना नहीं रह पा रहे। तपतपाती इस गर्मी ने जहां लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं, वहीं आइसक्रीम व कुल्फी बेचने वालों के व्यापार में बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा समय में ऊना जिले में सबसे ज्यादा 43.2 डिग्री अधिकम तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही राजधानी में भी मई में ही 28.5 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 27 मई तक प्रदेश के निचले पर्वतीय क्षेत्र और मध्य पर्वतीय क्षेत्र के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में भी 27 मई तक बारिश व बर्फबारी की कोई संभावना नहीं जताई है। हालांकि मौसम विभाग ने 28 व 29 मई को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने की चेतावनी दी है। प्रदेश में गर्मी के बढ़ते प्रकोप और शुष्क मौसम से देखते हुए किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App