ब्यास में छोड़ी 200 मछलियां

By: May 25th, 2018 12:08 am

प्रशासन-नगर पंचायत ने संस्था के सहयोग से किया शिफ्ट

रिवालसर – गत सप्ताह रिवालसर झील में पिछले वर्ष की तरह पानी का रंग बदल कर मटमैला हो गया। पिछले वर्ष रिवालसर झील में पानी का रंग बदलने के बाद टनों के हिसाब से झील की मछलियां बेमौत मारी गई थीं। गत वर्ष की इस भयानक त्रासदी से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। प्रशासन व स्थानीय नगर पंचायत ने पिछली घटना से सबक लेते हुए अपने प्रयास एकदम से शुरू कर दिए हैं। इसी प्रयास में नगर पंचायत रिवालसर व स्थानीय स्वयंसेवी संस्था डिवेलपमेंट एक्शन ग्रुप के सहयोग से रिवालसर झील की लगभग 200 मछलियों को झील से निकाल कर मंडी के ब्यास दरिया में छोड़ा गया। इससे जहां झील में मछलियों की संख्या नियंत्रण में रहेगी, वहीं झील की मछलियों को बेमौत मरने से बचाया जा सकेगा। मछलियों के शिफ्ट करने के कार्य का खर्च रिवालसर की स्वयंसेवी संस्था डिवेलपमेंट एक्शन ग्रुप द्वारा वहन किया गया। इस अवसर पर मत्स्य विभाग से डा. रिचा, नगर पंचायत रिवालसर के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा, डिवेलपमेंट एक्शन ग्रुप के प्रधान नरेश कुमार व सचिव ओम प्रकाश ने विशेष सहयोग किया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App