राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज के लिए स्वास्तिक सिलेक्ट

By: May 17th, 2018 12:05 am

नादौन — राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज देहरादून द्वारा 15 मई को घोषित परिणाम में हिमाचल प्रदेश से स्वास्तिक ठाकुर को चयनित किया गया है। स्वास्तिक ठाकुर वर्तमान में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में आठवीं कक्षा का छात्र है। ज्ञात रहे कि इस कालेज में प्रवेश पाने के लिए प्रदेश से केवल एक ही छात्र चयनित होता है। इस संदर्भ में स्वास्तिक ठाकुर ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बडे़ भाई और अपने गुरुजनों को दिया। वर्तमान में इनके पिता डा. विजय ठाकुर सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में एसोसिएट प्रोफेसर और माता अरुण अंजु राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट में गणित प्रवक्ता के पद कार्यरत हैं, जबकि बड़ा भाई प्रयुष ठाकुर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बीटेक कम्प्यूटर साइंस कर रहा है। इसके चयन से जिलाभर से बधाईयां का तांता लगा हुआ है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App