विदेशों में चमका हिमाचली सितारा

By: May 21st, 2018 12:05 am

नौणी— सोलन के रहने वाले बसंत मधुर भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में व्यापक रूप से स्वीकार किए गए तबला वादक व सम्मानित कलाकार हैं। वह न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया में भारतीय शास्त्रीय संगीत के दायरे में एक रचनात्मक कलाकार के रूप में लोकप्रिय हैं। संगीतकारों के परिवार में पैदा हुए बसंत मधुर ने भारत के विभिन्न राज्यों, क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर के युवा त्योहारों में कई पुरस्कार प्राप्त किए। इसके अलावा वह अखिल भारतीय रेडियो, टेलिविजन, आकाशवाणी शिमला और दूरदर्शन में बतौर कलाकार काम कर चुके हैं। मधुर वर्ष 2002 में न्यूजीलैंड गए और सरगम स्कूल ऑफ इंडियन म्यूजिक की स्थापना की। बसंत अब तक 500 से ज्यादा छात्रों को प्रशिक्षित कर चुके हैं। 2008 में उन्हें भारतीय मूल के लोगों के वैश्विक संगठन न्यूजीलैंड द्वारा प्रशंसा पुरस्कार देक र सम्मानित किया। सरगम स्कूल में विभिन्न जातीय समूहों जैसे कि यूरोप, फिजी, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, टोंगा, चीन, बांग्लादेश और संयुक्त राज्य अमरीका के छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और मनभावन स्वभाव के कारण, वह न्यूजीलैंड में भारतीय शास्त्रीय संगीत के दायरे में सबसे अधिक मांग वाले रचनात्मक कलाकार हैं। वह कई दफा पद्म भूषण पंडित विश्वा मोहन भट्ट  के साथ बतौर तबला वादक कार्य कर चुके हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App