अखबार में लोगों को मिलती है सटीक खबर

By: Jun 10th, 2018 12:05 am

आधुनिकता के इस दौर में जहां लोग हाईटेक होते जा रहे हैं। वहीं, इंटरनेट के माध्यम से सोशल मीडिया पर एकदम से अधिकतर जानकारियां लोगों तक आसानी से पहुंच रही हैं। इसके चलते वर्तमान में अखबार पढ़ने वाले लोगों का ग्राफ कम हुआ है। ऐसे नहीं है कि अखबारों का महत्त्व नहीं है। अभी भी कई लोग ऐसे हैं,जो इंटरनेट के बारे में जानकारी होने के बावजूद भी अखबार पढ़ने को ही अधिमान देते हैं, ताकि यहां से उन्हें बेहतर सूचनाएं मिल सकें। अखबार में छपी बेहतर स्टोरियां, कार्यक्रम, सामान्य ज्ञान से संबधित सहित अन्य के बारे में जानकारियां हासिल करते हैं। इंटरनेट के जमाने में जहां सोशल मीडिया पर सूचना एकदम से पहुंच रही हैं। सोशल मीडिया की अधिकतर सूचनाएं लोगों को गुमराह भी करती हैं। इंटरनेट के  इस दौर में ‘दिव्य हिमाचल’ ने अखबारों के महत्व को लेकर युवाओं से बातचीत की तो उन्होंने कुछ यूं रखी अपनी राय

अखबारों का अपना महत्त्व

ऊना के शिवम अरोड़ा का कहना है कि अखबारों का अपना महत्त्व है। वह अखबार को नालेज बढ़ाने के लिए पढ़ते हैं। लेकिन कई अखबारों में ऐसे सामग्री प्रकाशित की जाती है जो कि परिवार के साथ भी व्यक्ति नहीं देख सकता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के इस दौर में अखबारों का भी महत्त्व है। अखबार में गलत खबरों का प्रकाशन नहीं होना चाहिए।

गुमराह होते हैं

ऊना के सागर का कहना है कि वह अखबार इसलिए पढ़ते हैं कि अखबार में उन्हें कुछ बेहतर बातें पढ़ने को या फिर सीखने को मिलें। इंटरनेट के इस दौर में अखबारों का भी महत्त्व कुछ एक कम होता जा रहा है। वर्तमान में अधिकतर लोग इंटरनेट पर ही अखबार पढ़ते हैं। गलत खबरें प्रकाशित होने के चलते लोग गुमराह होते हैं। इसके चलते इस तरह की खबरें प्रकाशित नहीं होनी चाहिए।

ट्रेंड बदल चुका हैं

ऊना के सुयेन जैतक ने कहा कि इंटरनेट के इस दौर में अखबारों पढ़ने से उन्हें कई सूचनाएं मिलती हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर स्टोरी के साथ ही अन्य खबरें पढ़ते हैँ। उन्होंने कहा कि  आधुनिकता के इस दौर में अब खबरों का महत्त्व कम हो रहा है। जब कि पहले अखबारों में खबर छपने पर अधिकारी, कर्मचारी भी हरकत में आते थे। वहीं, लोगों की समस्या भी हल होती थीं। लेकिन अब ट्रेंड बदल चुका है।

टाइम पास के लिए अखबार

ऊना के सौरभ लुंबा ने कहा कि टाइम पास के लिए अखबार पढ़ते हैं। अखबार में खबर लेट मिलती है। वहीं, सोशल मीडिया पर खबरें पहले से ही मिलना शुरू हो जाती है। सभी अखबारों में कुछ एक खबरों को छोड़कर एक जैसी ही खबरें होती हैं। लोगों को गुमराह करने वाली खबर उन्हें तकलीफ देती है। उन्होंने कहा कि पहले समाचारों को अपना महत्त्व होता था। लेकिन अब कम हो रहा है।

बेहतर सूचनाएं मिलती है

ऊना के पंकज कालिया ने कहा कि अखबार पढ़ने से सामान्य ज्ञान सहित अन्य बातें सीखने को मिलती है। अभी भी अखबारों का अपना महत्त्व है। उन्होंने कहा कि आज भी ऐसे लोग हैं जो इंटरनेट की दुनिया से कोसों दूर हैं। इसके चलते अखबार पढ़ने में ही रुचि रखते हैं। अभी बुजुर्ग, जवान अखबार पढ़ते देखे जा सकते हैं। अखबारों के माध्यम से लोगों को बेहतर सूचनाएं मिलती हैं। जिनका लोगों को लाभ मिल रहा है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App