आनी में कांग्रेस का धरना

By: Jun 15th, 2018 12:07 am

पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन, प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

आनी – विधानसभा क्षेत्र आनी की नित्थर और देहरा पंचायतों  में गहराई पेयजल की समस्या को लेकर गुरुवार को युवा कांग्रेस आनी ने नित्थर में सड़कों पर उतरकर उग्र धरना-प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के इस धरने में  नित्थर क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। धरना-प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार नित्थर के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए मनीष ठाकुर ने कहा कि नित्थर के साथ-साथ पूरे प्रदेश में पानी के लिए हाहाकार मचा है। प्रदेश की राजधानी में भी लोगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है, बावजूद इसके प्रदेश सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। वहीं, डीसीसी अध्यक्ष बीएस ठाकुर ने कहा कि सरकार ने  दलाश पोलिटेक्नीक संस्थान की अधिसूचना कर लोगों से छलावा किया है। इस अवसर पर उनके साथ आनी युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओम  प्रकाश ठाकुर, गोविंद शर्मा, चेतन चौहान, परस राम, देहरा पंचायत प्रधान सरोज वाला, डा. इंद्रपाल, प्रमोद ठाकुर, जगदीश, सिकंदर, मनमोहन, अमर, प्रवीण, महेंद्र ठाकुर, शेर सिंह, लाल चंद मारकोनी व सीमा ठाकुर सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App