एकांत में इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे धोनी

By: Jun 19th, 2018 12:06 am

बंगलूर— दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए एकांत में अभ्यास करना पसंद करते है और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कोई अपवाद नहीं है, जो लोगों की नजरों से दूर इंग्लैंड दौरे से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में नेट पर पसीना बहाते हुए देखे गए। सचिन तेंदुलकर भी अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आखिरी के कुछ वर्षों में मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला परिसर में खुद ही अभ्यास करते थे और एनसीए में धोनी का अभ्यास सत्र भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सैकड़ों गेंदों का सामना किया, जिसमें से लगभग 70 प्रतिशत थ्रो-डाउन से की गई थी। धोनी ने 15 जून को एकदिवसीय टीम के खिलाडि़यों के साथ यो-यो टेस्ट दिया था और दूसरे खिलाडि़यों के जाने के बाद भी वह यहां रुके रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App