कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

By: Jun 22nd, 2018 12:05 am

अनुराग ठाकुर की घोषणाओं से कार्यकर्ताओं में हुआ नई उत्साह का संचार

नम्होल – भारतीय जनता पार्टी नयना देवी के मंडलाध्यक्ष कैप्टन चौधरी राम ठाकुर व महामंत्र प्रेम सिंह व स्वदेश शर्मा ने 20 जून को सांसद अनुराग ठाकुर के नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के दौर को सफल करार दिया है। इस दौरे से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में नई उत्साह का संचार हुआ है, वहीं कांग्रेस पार्टी को जोर का झटका लगा है। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने जहां क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सांसद निधि से धनराशि की स्वीकृत की है, वहीं प्रदेश सरकार के माध्यम से विकास कार्यों को करवाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने सायर डोबा पंचायत के डोबा गांव की संपर्क सड़क को पक्का करने के लिए दो लाख, श्मशानघाट तक पक्का रास्ते के लिए एक लाख, डोबा स्कूल से लेकर सायर सड़क के लिए 50 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत अनुराग ठाकुर ने सुई-सुरहाड़ के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कमरों का उद्घाटन किया, वहीं स्कूल के नए हाल के लिए दो लाख व खेल मैदान के लिए 1.50 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। साथ ही स्कूल में विज्ञान की कक्षा शुरू करवाने व इसी क्षेत्र में बैंक की शाखा खोलने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर ने पंजैल-खुर्द पंचायत के पंजैल  से धुणी सड़क के लिए 75 हजार, धारा-रा-हार सड़क की मरम्मत हेतु 50 हजार हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उन्होंने डाबर  हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाने और नया हैंडपंप व पोहणी गांव तक बस सुविधा चलाने का आश्वासन दिया। इन घोषणाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता में खुशी की लहर दौड़ रही है।भाजपा नेताओं ने कहा कि 20 जून को हुए कार्यक्रमों में कांग्रेस छोड़कर बहुत से भाजपा पार्टी में शामिल हुए है, जिनमें बीडीसी मेंबर महिंद्र सिंह, घ्याल पंचायत के पूर्व पंचायत देशराज, मुकेश कुमार, मनोहर लाल, प्रताप सिंह, खेमराज, मनोहर लाल, अक्षय कुमार, सौरभ ठाकुर, अभिषेक, देशराज, जोगिंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, सुनील, प्रकाश, सुरेंद्र, नरेन, रणजीत सिंह, नरैण सिंह, रणजीत ठाकुर, जयदेव व राजेश ठाकुर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रामलाल ठाकुर के गृह क्षे से इतने प्रमुख नौजवान कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ा झटका है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App