जल्द सीवरेज से जुडे़गा गल्याणा-बड्डू

By: Jun 24th, 2018 12:05 am

 घुमारवीं —शहर से सटे घुमारवीं पंचायत का गल्याणा गांव भी अब सीवरेज सुविधा से जुडे़गा। इसके लिए बजट स्वीकृत होने के बादे सीवरेज सुविधा देने के लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।  यहीं नहीं नगर परिषद के बड्डू वार्ड सहित दकड़ी वार्ड के सीवरेज से वंचित क्षेत्रों में भी यह सुविधा मिलेगी। इससे सैकड़ों परिवारों के लोगों को राहत मिलेगी। जानकारी के मुताबिक गल्याणा गांव घुमारवीं शहर से बिलकुल सटा है। यहां पर सीवरेज सुविधा न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। शहर की तर्ज पर गल्याणा गांव को भी सीवरेज सुविधा देने की मांग लोग उठा रहे थे, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई थी। पंचायत प्रतिनिधियों व गांवों के लोगों ने गल्याणा को सीवरेज सुविधा से जोड़ने के लिए विधायक राजेंद्र गर्ग के समक्ष मांग रखी। इस पर विधायक ने आईपीएच विभाग को इसका काम करने के निर्देश जारी किए। इसके बाद विभाग ने गल्याणा वार्ड को सीवरेज सुविधा से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी। इससे शीघ्र ही लोगों को यह सुविधा मिल जाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों प्रधान गरजा राम धीमान, उपप्रधान किशोरी लाल, मस्त राम राणा, रामपाल राणा, नंद लाल धर्माणी, चौधरी राम, सोहन लाल, जमना दास, रूप लाल धर्माणी, दीपां देवी, प्रोमिला देवी, वीना राणा, सुरेश कुमार व सुंदर लाल धर्माणी सहित अन्य लोगों ने गांव को सीवरेज सुविधा से जोड़ने के लिए विधायक राजेंद्र गर्ग का थैंक्स किया है। लोगों ने बताया कि गल्याणा गांव घुमारवीं शहर से बिलकुल सटा है। नगर परिषद की सीमा गांव के साथ लगती है। शहर की तर्ज पर बसे गांव में अभी तक सीवरेज सुविधा नहीं थी। इससे यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के हल के लिए कई बार मांग की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। यहीं हाल घुमारवीं नगर परिषद के बड्ड वार्ड का था। यहां पर भी अभी तक लोगों को सीवरेज सुविधा नहीं मिल रही थी। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जबकि शहर के कई वार्डों में अभी भी लोग सीवरेज सुविधा से मरुहम हैं। जिन्हें भी सीवरेज सुविधा से जोड़ा जा रहा है। इससे शहर सहित आस-पास क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App